बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के सरोड में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी जी का विवाह उत्साह व भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कथा व्यास स्वामी अनंत राम महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए सनातन धर्म की शिक्षाओं का महत्व बताया।