माण्डल: मांडल में जनता क्लिनिक विवाद पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, डीएसपी राहुल जोशी के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में सामुदायिक भवन को आयुष्मान आरोग्य मंदिर ( जनता क्लिनिक ) बदलने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। इसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुलिस उप अधीक्षक मांडल राहुल जोशी के समर्थन में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और प्रदर्शन के बाद उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।