हरदोई: लग्जरी कार से ढोया जा रहा कूड़ा, वीडियो बना चर्चा का विषय
Hardoi, Hardoi | Apr 14, 2026 सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है। लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आम तौर पर जिन लग्जरी कारों का इस्तेमाल स्टेटस सिंबल और शान-ओ-शौकत दिखाने के लिए होता है, उसी लग्जरी कार का इस्तेमाल अब कूड़ा ढोने के लिए किया जा रहा है।