फुल्लीडूमर: कारीपहड़ी गांव में अज्ञात चोरों ने बकरी फार्म का ताला तोड़कर तीन बकरे की चोरी, पीड़ित ने फुल्लीडुमर थाने में दिया आवेदन
फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। कारीपहड़ी गांव के कृष्णदेव मरीके के बकरी फार्म का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक बड़ा बकरा 60 किलो एवं 46 किलो का दो बकरी चोरी कर ली। जिसे चेंगाखार गांव के पास चोरों ने काट कर आपस में हिस्सा कर लिया। पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया। इसके पूर्व इनरावरण गांव के व्यवसाई के घर चोरी की घटना हुई थी। जिसमें पुलिस के हाथ खाली है।