फुल्लीडूमर: महादेव स्थान सहित फुल्लीडूमर प्रखंड के विभिन्न आदिवासी बाहुल्य गांव में धूमधाम से मनाया जा रहा है वंदना पर्व
प्रखंड के विभिन्न आदिवासी बाहुल्य गांव में वंदना पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आदिवासी समुदाय के इस महापर्व को लेकर गोरगामा, इटवा, महादेव स्थान ऊपर टोला, पिरौटा, दूधघटिया आदि गांवों में उत्साह का माहौल है। पांच दिवसीय इस पर्व में कुलदेवी, भगवान शंकर, गाय-बैल की पूजा की जाती है। छोटेलाल हेम्ब्रम, मुकेश मुर्मू ने बताया कि आदिवासी समुदाय का प्रकृति से जुड़ा यह महापर्व है।