फुल्लीडूमर: झरना मेला का बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने किया उद्घाटन, दो दिवसीय मेले में लोगों की उमड़ी भीड़
मकर संक्रांति पर प्रखंड के सादपुर पंचायत अंतर्गत जंगल -पहाड़ों से घिरे प्रकृति की गोद में अवस्थित झरना मेला का उद्घाटन रविवार को बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार, मेला समिति के अध्यक्ष संजय मंडल एवं सचिव उपेंद्र यादव आदि के साथ फीता काटकर किया। प्राचीन झरना कुंड में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर झरना देवी की पूजा की। मेले में लोगों की भारी भीड़ लगी है।