फुल्लीडूमर: पड़ावचक गांव में पति-पत्नी के कलह के दौरान पत्नी ने धान पुंज में लगाई आग, 40 हजार रुपये की संपत्ति जली
पड़ावचक गांव में पति-पत्नी के बीच कलह से गुस्से में आकर अजय यादव की पत्नी ने अपने ही खलिहान में करीब डेढ़ बीघे के धान पुंज में आग लगा दी। जिसमें करीब ₹40 हजार रुपये के धान एवं पुआल जलकर राख हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड का वाहन भी पहुंचा। परंतु सिंचाई डांड़ की वजह से खलिहान तक नहीं पहुंच सका। जिससे धान सहित पुंज जलकर राख हो गया।