गभाना: पिसावा पुलिस ने चोरी के आभूषण बेचने पर मिले रुपयों के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना प्रभारी पिसावा रेखा गोस्वामी ने बताया कि पिछले दिनों कस्बा पिसावा से एक किशोर ने अपने ही घर से आभूषणों को चोरी कर लिया था। मामले में किशोर के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया था, जबकि पुलिस जांच में पाया कि किशोर ने अपने दोस्त कस्बा पिसावा निवासी दिलशाद के साथ आभूषणों को बेचा था।