रायबरेली: सब्जी मंडी की निवासिनी महिला ने विपक्षियों पर जालसाजी कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया, जिलाधिकारी से की शिकायत
Raebareli, Raebareli | Jun 9, 2026
9 जून मंगलवार की दोपहर 2 बजे पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ विपक्षियों के द्वारा शराब पिलाकर व जालसाजी कर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक 4 वर्ष पूर्व दानिश नाम के व्यक्ति के साथ उसका निकाह हुआ था।परंतु विपक्षी पारिवारिक जन इस विवाह को तोड़ना चाहते है। पति के हिस्से की जमीन पर कब्जा करना चाहते है। पति को शराब पिलाकर बरगलाया जा रहा है।