आगरा ब्रेकिंग: बीधा नगर में घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
आगरा के बीधा नगर क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता कुसम की शिकायत पर थाना जगदीशपुरा पुलिस ने 9 नामजद और 3-4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता के अनुसार कई लोग वाहनों से उनके घर पहुंचे और जबरन घर में घुसकर अभद्रता, मारपीट तथा छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
मामले की सूचना मिलते ही जगदीशपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सर्वेश, संतोष कुमार, अनुराधा, विजय कुमारी, दीपांजलि, मनोज, विवेक, रामचरण और नजीर खान समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
थाना प्रभारी के अनुसार मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज �
Agra, Agra | Jun 20, 2026