सदर: प्रयागराज में न्यूरोसर्जन डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा पर छेड़छाड़ के आरोप के मामले में जांच तेज, छात्रा का मेडिकल परीक्षण हुआ
Sadar, Allahabad | Apr 4, 2026
प्रयागराज में न्यूरोसर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर छेड़छाड़ के आरोप के मामले में जांच ने अब रफ्तार पकड़ ली है। एक दिन की देरी के बाद शुक्रवार को छात्रा का मेडिकल परीक्षण पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही सिविल लाइंस थाना पुलिस ने डॉक्टर के क्लाइव रोड स्थित आवास पर पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी कब्जे में ले लिए।