मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि पर सीएम योगी के बयान से संतों में उत्साह, अखिलेश यादव को दी चुनौती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाथरस की जनसभा में श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर दिए गए बयान के बाद ब्रज के संतों में खुशी की लहर है। सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या के राम मंदिर की तरह ही मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए भी बड़ा अभियान चलना चाहिए