पीलीबंगा: पति ने पत्नी को बिना तलाक दिलाए बिहार ले जाकर की दूसरी शादी, पीलीबंगा पुलिस थाने में हुआ मुकदमा दर्ज
पीलीबंगा पुलिस थाने में एक महिला की दूसरी शादी धोखे से करवाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि मोनू निवासी रामपुर तहसील पीलीबंगा ने आरोप लगाया कि आठ नामजद आरोपियों ने परिवादी की पत्नी को बिना तलाक दिलाए धोखे से बिहार ले जाकर दूसरी शादी करवा दी।पीलीबंगा पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।