गुना जिले में देसी कार्बाइड गन के निर्माण खरीद बिक्री उपयोग पर प्रशासन ने पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। 25 अक्टूबर को कलेक्टर केके कन्याल ने बताया, धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिले में कहीं भी कार्बाइड गन के निर्माण उपयोग की सूचना गुना पुलिस कंट्रोल रूम दे सकते है, नाम गोपनीय रहेगा।