कैराना: भभीसा गांव में ईंट भट्ठा मजदूर को जान से मारने की धमकी, पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई
Kairana, Shamli | Apr 12, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में देवेंद्र नामक व्यक्ति को धमकी देने का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर करीब दो बजे पीड़ित देवेंद्र ने बताया है कि तीन लोग उसे बेवजह परेशान कर रहे हैं और उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपियों में एक आरोपी को पहचानता है, जबकि दो अज्ञात है। वहीं, धमकी मिलने के बाद से उसे अपनी जान का खतरा बना है।