बालोद: देवरीबंगला में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया, 9 किशोरियों का हुआ टीकाकरण
Balod, Balod | Apr 28, 2026 बालिकाओं को गंभीर बीमारी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीबंगला में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के तहत 9 बालिकाओं को टीका लगाया गया। अभियान की मॉनिटरिंग बीएमओ डॉ. केराम, बीपीएम दिनेश कुमार खर्कवाल तथा मितानिन कार्यक्रम की ब्लॉक समन्वयक चंद्रप्रभा सुधाकर द्वारा की गई।