बैराड़: बैराड़ पुलिस ने अवैध कट्टा व जिंदा राउंड सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
बैराड़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा राउंड जप्त किया है।बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि मुखबिर की सूचना पर ठाकुर बाबा मंदिर के पास धोरिया रोड पर दबिश दी।इस दौरान आरोपी गिर्राज सोनी को अबैध हथियार के साथ पकड़ा।