बांगरमऊ: गंजमुरादाबाद में ठगी करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने दबोचा,मुंबई पुलिस की दस्तक से इलाके में हड़कंप
बांगरमऊ कोतवाली के गंजमुरादाबाद कस्बा स्थित बड़ी बाजार व गुरथनिया मोहल्ला स्थित दो घर पर मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस कर्मियों ने रविवार दोपहर दबिश देने से हड़कंप मच गया.पुलिस कर्मियों ने तांत्रिक ठग को गिरफ्तार कर मुंबई रवाना हो गई.बताया जा रहा है कि युवक ने मुंबई के एक कारोबारी को तंत्र मंत्र में फंसाकर लाखों के जेवरात व 1.60 हजार रुपए की ठगी कर फरार होगया था