बांगरमऊ: प्रेमपुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत चार लोग घायल व पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के राजेपुर चौकी अन्तर्गत प्रेमपुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को हुई मारपीट में महिलाओं सहित चार लोगों को चोटें आई हैं। विवादित जमीन पर मेड़ बांधने को लेकर विवाद हुआ है। एक पक्ष के चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।