ग्वालियर गिर्द: ऋषि गालव विश्वविद्यालय में रोजगार परक पाठ्यक्रम होंगे शुरू, 4 मई को होगा भूमि पूजन
मध्यभारत शिक्षा समिति एक रोजगार और स्वबोध आधारित पाठ्यक्रम अपने प्रस्तावित ऋषिगालव विश्वविद्यालय के रूप में शुरू करने जा रहा है।इसका भूमिपूजन 4 मई को शीतला माता मंदिर शिवपुरी लिंक रोड पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कर कमलों द्वारा संपन्न किया जाएगा।इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री और आरएसएस के सुरेश सोनी प्रमुख वक्ता होंगे।