राजगढ़: राजगढ़ के वार्ड 33 में जल जीवन मिशन का पेचवर्क एक सप्ताह में उखड़ा, घटिया सामग्री पर लोगों का फूटा गुस्सा
Rajgarh, Churu | May 4, 2026 जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल लाइन डालने के बाद वार्ड नंबर 33 राजगढ़ में टूटी सड़कों की मरम्मत में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल सामने आया है।कुछ दिन पहले ही किया गया पेचवर्क एक सप्ताह में ही उखड़ने लगा है, जिससे वार्डवासियों में भारी रोष है। जल जीवन मिशन के तहत पाइप डालने के लिए सड़क तोड़ी गई थी।लंबे समय तक सड़क टूटी पड़ी रही, अब पेचवर्क टूटने लग गया।