पन्ना: पन्ना की गौरवशाली उपलब्धि: साक्षरता परीक्षा में लक्ष्य से आगे, राज्य स्तर पर मिला सम्मान
Panna, Panna | Apr 23, 2026 पन्ना जिले ने 'उल्लास' नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में इतिहास रचते हुए प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। निर्धारित 45 हजार के लक्ष्य के मुकाबले 46,063 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लेकर 102 प्रतिशत की उपलब्धि दर्ज की। राज्य स्तर पर मिले इस सम्मान को जिला पंचायत सीईओ और शिक्षा अधिकारियों ने कलेक्टर ऊषा परमार को सौंपा।