टोंक की नासिरदा-रामथला-देवली सड़क प्रदेश में निर्माण गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। चार साल पहले 15 करोड़ की लागत से बनी यह सड़क 5 साल की गारंटी अवधि के बीच ही पूरी तरह चरमराने लगी। गड्ढों से जूझते ग्रामीणों के दबाव पर ठेकेदार बन्नालाल कंस्ट्रक्शन ने हाल ही में पेचवर्क कराया, लेकिन घटिया सामग्री के कारण यह भी एक सप्ताह में उखड़ गया। कई हिस्सों में कार