चंदिया: चंदिया में गैरेज का ताला तोड़ स्विफ्ट कार चोरी, पुलिस CCTV खंगाल रही, चंदिया थाने में मामला दर्ज
उमरिया जिले के चंदिया से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोर गैरेज का ताला तोड़कर स्विफ्ट कार चोरी कर ले गए।जानकारी के मुताबिक, त्रिपुरा सुंदरी पेट्रोल पंप के पास रहने वाले निलेश सोनी की गैरेज में रोज की तरह उनकी स्विफ्ट कार खड़ी थी। बीती रात निलेश गैरेज में ताला लगाकर अपने घर सोने चले गए थे।चंदिया थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गयी है ।