बिशुनपुरा: विशुनपुरा में एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, मतदाता सूची को दुरुस्त करने में जुटे अधिकारी
गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सत्यापन का काम अब काफी तेज हो गया है। इस अभियान के तहत सभी बीएलओ अब सीधे आपके घर-घर पहुंच रहे हैं और मतदाताओं को जरूरी प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं। सभी मतदाताओं को इस प्रपत्र को सही-सही भरकर उस पर अपनी एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगानी होगी, और इसे तय समय के अंदर अपने बीएल