सोहागपुर: जय स्तंभ चौक पर सीवर लाइन निर्माण कार्य के चलते मार्ग परिवर्तित किया गया
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जय स्तंभ चौक पर शुक्रवार को सीवर लाइन का निर्माण कार्य होने के कारण लगभग 5:15 बजे तक मार्ग परिवर्तन किया गया है, इस दौरान जय स्तंभ चौक पर कार्य प्रगति पर है का बोर्ड भी लगाया गया जिससे लोगों को सुविधा मिल सके, स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि सिवर लाइन का निर्माण कार्य होने के कारण आए दिन मार्ग बंद है।