हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ एनडीपीएस कोर्ट ने नशे में इस्तेमाल होने वाली दवा तस्करी की दोषी महिला को 20 साल की सजा सुनाई
नशे में इस्तेमाल होने वाली दवा की तस्करी के मामले में विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस प्रकरण हनुमानगढ़ ने मंगलवार को एक महिला को दोषी करार दिया। उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा दो लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी महिला को दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।