मैनपुरी: किशनी के नगला बख्ती में दहेज के चलते ससुराली जनों के द्वारा विवाहिता को किया जा रहा परेशान, एसपी से की शिकायत
किशनी क्षेत्र के नगला बख्ती निवासी मुनीषा पत्नी विपन यादव ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि ससुराली जनों के द्वारा दहेज के चलते उनको लगातार परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की लेकिन थाना पुलिस की तरफ से ससुराली जनों पर कार्रवाई नहीं की गई है। ससुराली जनों पर कार्रवाई को लेकर एसपी से शिकायत की है।