दतिया नगर: आपराधिक रिकॉर्ड के लायसेंस धारियों पर दतिया पुलिस की सख्त कार्यवाही, 146 शस्त्र लाइसेंस निलंबन हेतु प्रस्तावित किए
लाइसेंसी एवं अवैध हथियारों के माध्यम से होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा लाइसेंसी हथियारों का शान-शौकत, सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक स्थानों पर दबंगई के प्रदर्शन हेतु किए जाने वाले दुरुपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।उक्त अभियान के अंतर्गत ऐसे 146 शस्त्र लाइसेंस निलंबन का प्रस्ताव भेजा गया है.