मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
किशनी थाना क्षेत्र के चंदरपुर निवासी रामरतन पुत्र दीन दयाल खेत में बकरी चरा रहे थे। तभी वहां से गुजर रही 33 हजार विद्युत लाइन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस नहीं मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।