रायपुर: भगवान भरोसे यह स्वास्थ्य केंद्र, ना डॉक्टर ना एम्बुलेंस चालक, बाहर लगे नोटिस, राजधानी में हालात तो बिहड़ क्षेत्रों में
Raipur, Raipur | Jun 19, 2026 19 जून गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि 1 बजे,राजधानी रायपुर से लगे बिरगांव क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय इमरजेंसी चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। अस्पताल में न तो डॉक्टर मौजूद हैं और न ही एम्बुलेंस चालक, जिसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना