लोहरदगा: सुखेर भगत का बयान: भाजपा महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़कर गुमराह कर रही, पहले जनगणना ज़रूरी
लोहरदगा जिले में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे कांग्रेस पार्टी की ओर से लोहरदगा कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखेर भगत ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।