हरदोई: शाहिद उद्यान में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान चला, सैकड़ों युवाओं ने ग्रेट निकोबार बचाने के लिए दिया समर्थन
Hardoi, Hardoi | Jun 16, 2026 जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शाहिद उद्यान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में एवं ग्रेट निकोबार द्वीप पर प्रस्तावित विनाशकारी परियोजना के विरोध में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान में सैकड़ों युवाओं, छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर अपने हस्ताक्षर किए।