पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी ने बुधवार शाम चक्रधरपुर की सिलफोड़ी,इन्दकाटा स्थित सरकारी राशन दुकान में जांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त के निर्देश पर पूरे जिले में ‘‘आहार दिवस’’ का आयोजन किया गया है। इसी के तहत दुकानों में जांच कर राशन डीलरों को सही तरीके से राशन बांटने संबंधित कई दिशा निर्देश दिए गए हैं।