अनूपपुर: रामपुर बटुरा खदान कार्यालय में चली थी गोली, फरार मुख्य आरोपी नासिक से गिरफ्तार
अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने रामपुर बटुरा स्थित जय अम्बे कंपनी के कार्यालय में फायर कर हत्या के प्रयास के मामले के मुख्य आरोपी श्रीराम विश्वकर्मा को नासिक (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा भी बरामद हुआ है। मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं।