कायमगंज: कायमगंज ट्रांसपोर्ट चौराहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईटेंशन पोल गिरा, पंजाब नेशनल बैंक को रैलिंग में करंट का खतरा
कस्बा कायमगंज स्थित ट्रांसपोर्ट चौराहा के पास देर रात अज्ञात वाहन ने हाईटेंशन बिजली के पोल में टक्कर मार दी। पंजाब नेशनल बैंक की रैलिंग पर बिजली का पोल गिर गया।जिससे रैलिंग में करंट का खतरा बन गया। बिजली विभाग अवर अभियंता मोहम्मद जावेद ने बताया कि गिरा हुआ पोल फीडर नम्बर 4 से संबंधित है। इस लाइन पर पिछले काफी समय से विधुत आपूर्ति बंद रखी गई थी।