बक्सर: बक्सर न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन और बेंच ने मिलकर होली मिलन मनाया
Buxar, Buxar | Mar 12, 2025 बक्सर व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ बुधवार को लगभग 4:00 बजे अपराह्न में जमकर होली का जश्न मनाया गया. एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर तथा गले मिलकर होली का पर्व मनाया. साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दिया. न्यायालय परिसर के बरामदे में रंगों के पर्व पर होली खेलने का कार्यक्रम आयोजित किया गया.