सुसनेर: खनोटा: शादी में गंगा पूजन के दौरान मधुमक्खी का हमला, दर्जन भर घायल, 7 अस्पताल में भर्ती
बुधवार शाम करीब 6 बजे खनोटा में शादी समारोह में गंगा पूजन की कलश यात्रा में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने धावा बोल दिया। जिसमे बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को निशाना बनाया। इस हमले में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। स्थिति बिगड़ती देख 7 घायलों को तुरंत पुराना बस स्टेंड स्थित सिविल अस्पताल ले लाया गया। डॉ नीलम जैन ने इलाज कर थाने को सूचना दी है।