अजमेर: अरड़का गांव में खेत से लौट रही महिला को हाइड्रो क्रेन ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Ajmer, Ajmer | May 20, 2026 बुधवार को सुबह 11:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र के अरड़का गांव में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेत से घर लौट रही महिला को पीछे से आ रही हाइड्रो क्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई..