विष्णुगढ़: घाघरा में 2100 कलशधारियों के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
घाघरा में 2100 कलशधारियों के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू, जयकारों से गूंजा क्षेत्र। दारू के घाघरा में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था श्री शिव, मां संतोषी एवं श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह सप्त दिवसीय 1008 रुद्र महायज्ञ का, जिसकी शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस कलश यात्रा में 2100 से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे माहौल भक्तिमय बन गया।