महसी: चहलारी घाट के पास मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के हरदी थाने के चहलारी घाट के पास मंगलवार की सुबह एक नवजात का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हरदी पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया गया है। जाच जारी है।