पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी इलाके से 2 बच्चों संग लापता हुई महिला बेंगलुरु में प्रेमी के साथ मिली, पति से कहा-अब उसके साथ हीं रहूंगी
बुद्धा कॉलोनी इलाके से पिछले साल 24 नवंबर को दो मासूम बच्चों के साथ लापता हुई एक महिला को पुलिस ने छह महीने बाद बेंगलुरु से बरामद किया है। महिला के लापता होने पर उसके पति ने थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस तफ्तीश में लगातार लोकेशन बदलने के बाद आखिरकार महिला की आखिरी लोकेशन बेंगलुरु मिली। पुलिस टीम के रेड करने से पहले ही महिला दोनों बच्चों के साथ खुद थाने प