ललितपुर: शंकरगढ़ पंडा की कार महिला को टक्कर मारते हुए दीवार से टकराई, महिला ने कार सवारों पर तमंचा तानकर धमकाने का लगाया आरोप
ग्राम सैपुरा स्थित शंकरगढ़ मंदिर के पंडा की तेज रफ्तार किर सड़क किनारे महिला को टक्कर मारते हुए दीवाल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।जब परिजनों द्वारा उक्त कार सवारो को लापरवाही से कार चलाने का उलाहना दिया गया तो, कार सवार एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने जाखलौन पुलिस से न्याय की मांग की है।