बेगूसराय: दिनकर भवन में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर डीएम-एसपी ने उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
दिनकर भवन में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर डीएम तुषार सिंगला एवं एसपी मनीष ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण मंगलवार की सुबह 10:00 बजे किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की रचना आज के समय में युवाओं को प्रभावित करने का काम करती है. उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को उनके बताएं मार्गों पर चलने की जरूरत है.