बेगूसराय: दहिया-औगान मुख्य सड़क पर लूट मामले में 2 अपराधी गिरफ्तार, 1 मोबाइल बरामद
भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया-औगान मुख्य सड़क पर हुए लूट मामले में 02 अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस दौरान 01 मोबाइल बरामद किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने सोमवार की शाम 05:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि 08 अगस्त को तीन अपराधियों ने हथियार दिखाकर एक व्यक्ति से मोबाइल और सोने के सामान छीन लिया था.