Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

हिमाचल में महंगा हुआ 'हिम' देसी घी, 20 जुलाई से लागू हुए नए दाम

Sundarnagar, Mandi | Jul 21, 2026

MORE NEWS

सुंदरनगर : मलोह के अखिलेश ठाकुर की शानदार कामयाबी, पहले प्रयास में NEET-2026 पास कर हासिल किए 533 अंक

डेली हिमाचल न्यूज़ - सुंदरनगर : सुंदरनगर उपमंडल के मलोह निवासी अखिलेश ठाकुर ने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) उत्तीर्ण कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अखिलेश महावीर स्कूल सुंदरनगर के छात्र रहे हैं और उन्होंने महावीर कोचिंग संस्थान से भी नियमित मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपनी लगन, अनुशासन और निरंतर कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने NEET-2026 में 720 में से 533 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। अखिलेश के पिता लिलाधर ठाकुर भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता माया देवी गृहिणी हैं। परिवार ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। अखिलेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और महावीर स्कूल एवं महावीर कोचिंग संस्थान को दिया।

इस अवसर पर महावीर स्कूल की प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ने अखिलेश को बधाई देते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ कार्य करें तो हर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
Daily Himachal News Dhn24×7 Dhn24×7 Daily Himachal News #mahavirschoolsundernagar #NEET2026

सुंदरनगर : मलोह के अखिलेश ठाकुर की शानदार कामयाबी, पहले प्रयास में NEET-2026 पास कर हासिल किए 533 अंक डेली हिमाचल न्यूज़ - सुंदरनगर : सुंदरनगर उपमंडल के मलोह निवासी अखिलेश ठाकुर ने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) उत्तीर्ण कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अखिलेश महावीर स्कूल सुंदरनगर के छात्र रहे हैं और उन्होंने महावीर कोचिंग संस्थान से भी नियमित मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपनी लगन, अनुशासन और निरंतर कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने NEET-2026 में 720 में से 533 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। अखिलेश के पिता लिलाधर ठाकुर भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता माया देवी गृहिणी हैं। परिवार ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। अखिलेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और महावीर स्कूल एवं महावीर कोचिंग संस्थान को दिया। इस अवसर पर महावीर स्कूल की प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ने अखिलेश को बधाई देते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ कार्य करें तो हर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। Daily Himachal News Dhn24×7 Dhn24×7 Daily Himachal News #mahavirschoolsundernagar #NEET2026

Sundarnagar, Mandi | Jul 21, 2026