मंसूरचक: अहियापुर के समाजसेवी स्व. बाल मुकुंद चौधरी की धर्मपत्नी स्व. शैलजा चौधरी की छठी पुण्यतिथि मनाई गई
मंसूरचक प्रखंड के अहियापुर के समाजसेवी स्वर्गीय बालमुकुंद चौधरी के धर्मपत्नी स्वर्गीय शैलजा चौधरी की छठी पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे मनाई गई. इस मौके पर अभिनेता अमेय कश्यप ने कहा कि शैलजा चौधरी का सामाजिक विकास में अतुलनीय योगदान रहा है. जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेंद्र कुमार चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी ने किया.