मंसूरचक: फाटक चौक के दुर्गा मंदिर में रामकथा महायज्ञ का आयोजन, दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए
मंसूरचक प्रखंड के फाटक चौक मंसूरचक स्थित माता दुर्गा मंदिर परिसर में दिब्य राम कथा महायज्ञ यज्ञ का आयोजन सोमवार की शाम 05:00 बजे किया गया. जहां अयोध्या से पधारे महाराज जी ने राम कथा की प्रस्तुति करते हुयें कहा कि ईर्ष्या द्वेश, अहंकार मनुष्य को विनाश की ओर ले जाता है. इसलिए कभी भी मानव जीवन में मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए.