सासनी: नेशनल हाईवे पर छोटा हाथी टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर, टेंपो चालक की मौत, एक अन्य घायल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Sasni, Hathras | Jul 7, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के रुहेरी ओवरब्रिज के पास एक छोटा हाथी टेंपो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में जनपद बुलंदशहर के खुर्जा के रहने वाले छोटा हाथी टेंपो चालक रिजवान पुत्र मेहरबान की दर्दनाक मौत हो गई वही एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को जिला अस्पताल लाया गया।