अमरोहा: अमरोहा में चोरों के हौसले बुलंद, हाईवे किनारे खड़े ट्रक से ढाई सौ लीटर तेल चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
Amroha, Amroha | May 4, 2026 अमरोहा में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से तेल चोरी का सामने आया है, जहां चोरों ने बीती रविवार की देर रात करीब ढाई सौ लीटर डीजल पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।